वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कितने जिले हैं - Chhattisgarh Mein Kitne Jile Hain
नमस्कार, दोस्तों आज हम छत्तीसगढ़ राज्य ( Chhattisgarh State ) के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे है। यह जानकारी आपके Competitive Exam के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ राज्य में के जिलों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। तो चलिए आगे पढ़ते हैं –
छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में (About Chhattisgarh) -
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन ( Formation of Chhattisgarh ) -
छत्तीसगढ़ में कितने जिले हैं ( Chhattisgarh Mein Kitne Jile Hain ) -
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 33 जिला है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 5 संभाग है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय यहाँ सिर्फ 16 जिले थे, पर 2007 में 2 नए जिलों की घोषणा की गयी जो कि बस्तर संभाग का नारायणपुर व बीजापुर था। 2012 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (भाजपा) ने 9 नये जिलों का निर्माण किया। 15 अगस्त 2019 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (कांग्रेस) ने बिलासपुर जिले से काट कर 1 नए जिले ( गौरेला - पेंड्रा - मरवाही ) के निर्माण की घोषणा की। वर्तमान में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा और नये 4 जिले का घोषणा किया है अप्रैल 2022 में एक और नया जिला खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई की घोषणा की गई थी इस तरह वर्तमान में अब छत्तीसगढ़ में कुल 33 जिले हो गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों का नाम उनके बनने के क्रमानुसार दिया गया है।
क्र. | जिला का नाम | स्थापना वर्ष |
---|---|---|
1. | रायपुर | 1861 |
2. | बिलासपुर | 1861 |
3. | दुर्ग | 1906 |
4. | रायगढ़ | 1948 |
5. | सरगुजा | 1948 |
6. | बस्तर | 1973 |
7. | राजनांदगांव | 1998 |
8. | कोरिया | 1998 |
9. | जशपुर | 1998 |
10. | कोरबा | 1998 |
11. | जांजगीर-चाँपा | 1998 |
12. | कांकेर | 1998 |
13. | दंतेवाड़ा | 1998 |
14. | कबीरधाम | 1998 |
15. | महासमुंद | 1998 |
16. | धमतरी | 1998 |
17. | नारायणपुर | 2007 |
18. | बीजापुर | 2007 |
19. | सूरजपुर | 2012 |
20. | बलरामपुर | 2012 |
21. | मुंगेली | 2012 |
22. | बेमेतरा | 2012 |
23. | बालोद | 2012 |
24. | बलौदाबाजार-भाटापारा | 2012 |
25. | गरियाबंद | 2012 |
26. | कोण्डागांव | 2012 |
27. | सुकमा | 2012 |
28. | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 2020 |
29. | मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | 2022 |
30. | सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 2022 |
31. | खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई | 2022 |
32. | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | 2022 |
33. | सक्ती | 2022 |
छत्तीसगढ़ में कितने संभाग हैं ( Chhattisgarh Mein Kitne Sambhag Hai ) -
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय राज्य में सिर्फ तीन ( बिलासपुर, रायपुर और बस्तर ) संभाग थे। राज्य के चौथे संभाग के रूप में सरगुजा संभाग गठन 2008 में हुआ था, उसके बाद 2013 में पांचवां संभाग के रूप में दुर्ग संभाग बना। वर्तमान समय में छत्तीसगढ राज्य में कुल 5 संभाग हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के संभाग का नाम उनके बनने के क्रमानुसार दिया गया है।क्र. | संभाग का नाम | स्थापना वर्ष | जिलों की संख्या |
---|---|---|---|
1. | रायपुर | 1862 | 5 |
2. | बिलासपुर | 1956 | 8 |
3. | बस्तर | 1981 | 7 |
4. | सरगुजा | 2008 | 6 |
5. | दुर्ग | 2013 | 7 |
छत्तीसगढ़ में कितने संभाग हैं और कितने जिले किस संभाग में हैं ?
1. रायपुर संभाग के जिलों के नाम -
- रायपुर
- बलौदाबाजार - भाटापारा
- गरियाबंद
- धमतरी
- महासमुंद
2. बिलासपुर संभाग के जिलों के नाम -
- बिलासपुर
- रायगढ़
- जांजगीर - चम्पा
- कोरबा
- मुंगेली
- गौरेला - पेंड्रा - मरवाही
- सारंगढ़ - बिलाईगढ़
- सक्ती
3. बस्तर संभाग के जिलों के नाम -
- बस्तर
- बीजापुर
- दंतेवाड़ा
- कांकेर
- नारायणपुर
- कोण्डागांव
- सुकमा
4. सरगुजा संभाग के जिलों के नाम -
- सरगुजा
- जशपुर
- बलरामपुर
- सूरजपुर
- कोरिया
- मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर
5. दुर्ग संभाग के जिलों के नाम -
- दुर्ग
- बालोद
- बेमेतरा
- कबीरधाम
- राजनांदगांव
- मोहला - मानपुर - अंबागढ़ चौकी
- खैरागढ़ - छुईखदान - गंडाई